भंडारा जिले में अप्रैल और मई की शुरुवात में कोरोना कहर बरपा रहा था,रोजाना 1000के करीब कोरोना संक्रमित जिले में मिल रहे थे.हर तरफ हड़कंप मचा हुआ था और कोरोना की दहशत फैल गई थी
अब जाकर स्थिति पुन: सामान्य होती दिखाई दे रही है. लंबे समय बाद 17 मई को नए मरीजों की संख्या 100 के भीतर आयी है. जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. निश्चित रूप से जिलाधिकारी संदीप कदम के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना की बड़ी चुनौती को निपटने में कामयाब रहा है. इस उपलब्धि बनाए रखते हुए तीसरी लहर को निपटने के लिए तैयारी अभी बाकी है. भंडारा जिले ने सीमित संसाधनों के बल को जो हासिल किया है. उसे भंडारा पैटर्न के तौर पर पूरे राज्य में अपनाया जा सकता है.
आज 17 मई को जारी कोरोना आंकड़ों के मुताबिक भंडारा जिले में 74 पॉजिटिव मिले वही 5 लोगो की कोरोना से मौत हुई.जिले की कुल संक्रमित संख्या 57,346 पहुंच गई है






