विदर्भ के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी,हो सकती है भारी बारिश

0
19

विदर्भ के कुछ हिस्सों में 26 से 28 सितंबर के बीच गरज के साथ की भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से राज्य में विदर्भ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

वाशिम, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, नागपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली के लिए 26 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है.

27 सितंबर को हिंगोली, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, नागपुर, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, भंडारा के लिए येलो अलर्ट दिया गया है. 28 सितंबर को मराठवाड़ा और विदर्भ के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में यह स्थिति बनी रहने की संभावना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here