भारत में कोरोना के मामले में बड़ा उछाल, मौत का आंकड़ा भी…

0
40

भारत दिनांक 1 जनवरी (विशेष प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार वद्धि दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को जहां देशभर से कोविड के 16,764 मामले सामने आए थे. वहीं, आज 22,775 नए मामले सामने आए हैं.

जबकि इस दौरान 406 मरीजों की मौत हो गई. मौत के नए आंकड़े सामने आने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,81,486 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब बढ़कर 1.04 लाख हो गए हैं.

 

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 8,949 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,42,75,312 हो गई है. वहीं, एक्टिव केस की कुल संख्या फिलहाल 1,04,781 है, जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है.

देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.05 प्रतिशत है. जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 11,10,855 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 67,89,89,110 हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here