अमरावती दिनांक 28 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
अमरावती जिले में गुब्बारा फुलाने के दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब बच्ची के दादा उसके लिए गुब्बारा खरीद रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि घटना नागपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर अचलपुर तालुका के शिंडी गांव में हुई, जब बच्ची अपने दादा के साथ तन्हा ‘पोला उत्सव’ में गई थी, जिसे कृषि और खेती की गतिविधियों में बैल और उसके महत्व को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता था।
उन्होंने कहा कि वे एक गुब्बारा खरीद रहे थे, तभी उसे फुलाए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
अधिकारी ने कहा कि सिलेंडर का एक हिस्सा पैर में लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अचलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है






