किशोरी का अर्धनग्न जला हुआ शव मिला, मचा हड़कंप

0
10

गोंदिया दिनांक 21 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

जिले के आमगाँव तालुका के अंतर्गत कुंभार टोली वन क्षेत्र इलाके में आज सुबह एक 15 से 16 साल की किशोरी का शव मिला। चेहरा जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई। शव को वन क्षेत्र में फेंक दिया गया था।

आज सुबह  कुंभार टोली गांव के कुछ लोग जलाऊ लकड़ी लेने वन क्षेत्र में गए थे। ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखा। घटना की सूचना आमगांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को ग्रामीण अस्पताल आमगांव भेजा गया। घटना बीती रात की है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ती ने इस युवती को प्रताड़ित किया होगा। फिर दुष्कर्म कर हत्या की गई होगी इसके बाद वह भाग गया होगा। आमगांव पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आज सुबह कुछ कुम्हार जलाऊ लकड़ी के लिए जंगल में गए थे। उन्हें वहां एक युवती का अधनंगा शव दिखा जिसे देख वे दंग रह गए। आखिरकार उन्होंने घटना की जानकारी आमगांव पुलिस को दी। आमगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जांच के लिए डॉग टीम को बुलाया गया है।गोंदिया की क्राइम ब्रांच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ये जानकारी सामने आई की आरोपी ने उसकी हत्या करने के बाद उसका चेहरा जलाने की कोशिश की।

आशंका जताई जा रही है कि यह दिल दहला देने वाली घटना बीती रात की है। यह लड़की कौन है उसकी हत्या क्यों की गई, ये सारे सवाल अब उठ रहे हैं। आमगांव पुलिस जांच कर रही है। युवती के लापता होने की शिकायत किस थाने में दर्ज है इसकी जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here