भारत दिनांक 2 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ के बाद मुंबई भी रमजान का चांद दिख गया है. रमजान के पाक महीने का चांद दिखने के बाद रोजेदार कल यानी रविवार से रोजा रखेंगे
कोरोना के तहत लगी पाबंदियां हटने से इस बार मस्जिदों में रोजेदार जुट सकेंगे। इसके साथ ही मस्जिदों में साफ-सफाई, रंग रोगन, जानमाज वगैरह लाने का काम भी शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से रमजान के दौरान तमाम पाबंदिया थीं। हालांकि अब हालात नियंत्रण में आने से सामूहिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मस्जिद में नमाज के साथ ही अन्य रोजेदारों के साथ इफ्तार करेंगे।
बेहद अहम है शब-ए-कद्र की रात
रमजान में शब-ए-कद्र की रात बेहद अहम मानी जाती है। इस दिन रात भर इबादत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रिश्तेदारों और अजीजों की कब्रों पर सुबह-सुबह फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत यानी मोक्ष के लिए दुआएं मांगते हैं।
कोरोना के कारण पिछले दो साल से लोग घरों में रहकर ही इबादत करते रहे थे। हालांकि इस बार मस्जिद में इबादत की जा सकेगी। वहीं, रोजा इफ्तार की पार्टियां भी हो सकेंगी।






