प्रेम संबंध,शादी का झांसा,युवा डॉक्टर द्वारा नर्स पर 7 साल तक बलात्कार

0
18

नागपूर दिनांक 18 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

एक युवा डॉक्टर ने अपनी पढ़ाई के दौरान नर्स से दोस्ती की और फिर 7 वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर अजनी थाने में मामला दर्ज किया गया. आरोपी लोही, जिला रीवा (मप्र) निवासी नागेन्द्र रामायणप्रसाद पटेल (35) बताया गया.

जानकारी के अनुसार, नागेन्द्र वर्ष 2015 में मेडिकल की पढ़ाई करने नागपुर आया. यहां उसकी दोस्ती 31 वर्षीय पीड़िता से हुई. पीड़िता भी नर्स का काम करती है. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और फिर नागेन्द्र ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि वह 7 वर्ष तक लगातार रिलेशन में रहकर उससे दुष्कर्म करता रहा. वह जब भी शादी के लिए कहती तो टाल देता. इस दौरान नागेन्द्र की पढ़ाई पूरी हो गई और वह डॉक्टर बन गया.

शादी के लिए मांगे 20 लाख

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2022 में नागेन्द्र ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता नागेन्द्र के घर भी गई लेकिन वह नहीं मिला. शादी से इनकार के बाद भी पीड़िता ने फोन कर उसे मनाने का प्रयास किया लेकिन नागेन्द्र ने शादी के लिए सीधे 20 लाख रुपये की मांग कर दी और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here