चंद्रपुर देश में सबसे गर्म तो दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर

0
14

चंद्रपुर दिनांक 30 मार्च ( प्रतिनिधी)

भीषण गर्मी के लिए पहचाने जानेवाले चंद्रपुर  का तापमान देश में सर्वाधिक दर्ज किया गया, जबकि सबसे गर्म शहर के मामले में विश्व के तीसरे क्रमांक पर चंद्रपुर था।

पहले व दूसरे क्रमांक पर माली देश के दो शहर कयेस, सेगौ का तापमान क्रमश: 44.4, 43.8 डिसे और चंद्रपुर का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चंद्रपुर में इतनी गर्मी थी कि, दोपहर के समय बाहर तक निकलना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो काम से बाहर निकल रहे वे स्कार्फ, गॉगल्स पहनकर निकल रहे थे। शहर में जगह-जगह सजे शीतपेय की दुकानों में नागरिक अपना गला तर्र करते नजर आए। दोपहर के समय लू के गर्म थपेड़े महसूस किए जा रहे थे।

विदर्भ के तापमान की बात करें तो अकोला 43.1, अमरावती 41.6, बुलढाना 40.2, ब्रह्मपुरी 41.7, गड़चिरोली 39.6, गोंदिया 40.8, नागपुर 41.5, वर्धा 42.4, वाशिम 41.5 और यवतमाल का तापमान 41.5 डिसे रिकार्ड हुआ।

बता दें कि, औद्योगिक चंद्रपुर जिले में तापमान का ग्राफ लगातार उपर की ओर चढ़ता जा रहा है।गर्मी के तेवर यह है कि, दोपहर में लोग घर से बाहर निकलने के लिए कतरा रहे हंै, जो बाहर जा रहे हैं उन्होंने धूप से बचने के लिए टोपी, दुपट्टा, रुमाल, चश्मा, हैंडग्लोज का उपयोग करना शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here