नागपुर दिनांक 30 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपूर में पिछले कुछ दिनों से सूर्य अपना रौद्र रूप दिखा रहा है और तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, इसका परिणाम दिखने लगा है और दोपहर को सड़कें सुनसान रहने लगी है
वर्तमान में भीषण गर्मी को दृष्टिगत करते हुए प्रशासन ने नागपुर शहर और ग्रामीण स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है
1 अप्रैल से यह समय लागू होंगे, पहली से नववी और 11वी की कक्षा का समय अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया
प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों के लिए बड़ा राहत भरा निर्णय है, इस तपती गर्मी में दोपहर 12 बजे तक उनकी कक्षा खत्म हो जाएगी






