भंडारा जिले में कोरोना संक्रमण काबू में आ रहा है, अब दूसरी लहर ठंडी पड़ रही है. लेकिन अब नई परेशानी भंडारा की मुश्किलें बढ़ा रही है
म्युकर माइकोसिस या ब्लैक फंगस की बीमारी ने सिर बाहर निकाला है. इससे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी बढ गयी है. इस समय जिले में इस नई बीमारी के 3 मरीज पाए गए है. इसमें से एक पर भंडारा के निजी अस्पताल में एवं दो पर नागपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है.
इस संबंध में प्रशासन ने बताया कि जिला अस्पताल में 2 मरीज पाए गए. उन्हे प्राथमिक उपचार देकर आगे की उपचार के लिए रेफर किया गया. अब तक कोई मौत नहीं हुई है. इस रोग के लक्षण में नाक से काले रंग की फंगस आने, आंख, सिर दर्द एवं सूजन आदि का समावेश है.
जिला अस्पताल की ओर से आह्वान किया गया है कि इस तरह के लक्षण पाए जाने पर तत्काल जिला अस्पताल से संपर्क करें. इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है. इस बीमारी पर उपचार उपलब्ध है.






