आज सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

0
11

दिनांक 16 नोव्हेंबर (प्रतिनिधी)

वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव कई राशियों पर होता है। सूर्य एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं।

आज 16 नवंबर को सूर्य मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। जहां ये 16 दिसंबर तक रहेंगे। सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में रहते हैं वे सदैव व्यक्ति को मान-सम्मान और शुभ फल प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर किन 4 राशि के जातकों को सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाले हैं।

मिथुन राशि के जातकों के लिए 16 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। आपकी राशि से छठे यानी शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मिथुन राशि के जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए यह एक महीना बहुत ही शुभ और तरक्की दिलाने वाला होगा। एक महीने के दौरान मिथुन राशि के जातक अगर को नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार के लिए यह राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान और यश में पहले की तरह कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में आना धन लाभ के मौके दिलाएगा। नई नौकरी के पाने की संभावना इस एक महीने में सबसे ज्यादा रहेगी। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी विशेष कृपा रहेगा। नया कार्य का शुभारंभ भी हो सकता है। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाले 30 दिन बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे और जो कार्य इस समय चालू हैं उसमें और भी तेजी आने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। कहीं से अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं।

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का 16 नवंबर से वृश्चिक राशि में परिवर्तन कई तरह के शुभ समाचार मिलेंगे।राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन और मजबूत होंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here