कोरोना के मामले में भारत के लिए बडी खुशखबर,287 दिन में…

0
12

भारत दिनांक 16 नोव्हेंबर( विशेष प्रतिनिधी)

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट का क्रम जारी है. मंगलवार को 287 दिन यानी लगभग 9 महीने के बाद रोजाना पाए जाने वालों में बड़ी कमी दर्ज की गई है.

बीते 24 घंटे में 8,865 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 971 है. हालांकि इस दौरान 197 लोगों की मौत हो गई. नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामलों में 3 हजार 303 मामलों की कमी आई है.

नए आंकड़ों के बाद फिलहाल देश में 1 लाख 30 हजार 793 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 3करोड़ 38 लाख 61 हजार 756 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.

नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामलों में 3 हजार 303 मामलों की कमी आई है.

नए मामले पाए जाने के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की पुष्ट संख्या – 3 करोड़ 44 लाख 56 हजार 401 हो गई है. वहीं टीकाकरण की बात करें तो अभी तक 1 अरब 12 करोड़ 97 लाख 84 हजार 45 खुराकें दी जा चुकी है. जिसमें से 59 लाख 75 हजार 469 खुराक सोमवार को दी गई.  उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश 75 करोड़ 50 लाख 64 हजार 850 पहली खुराक दी गई है और 75 करोड़ 50 लाख 64 हजार 850 दूसरी खुराक दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here