परिवर्तिनी एकादशी पर आज ऐसे करे पूजा, चमक जायेगी किस्मत, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

0
24

भारत दिनांक 6 सितंबर ( प्रतिनिधी )

आज श्रद्धालु परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखेंगे। मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष को भगवान विष्णु अपने शयन के दौरान करवट बदलते हैं। इसीलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन किए जाने वाले व्रत का सभी व्रतों में खास महत्व माना जाता है।

इस एकादशी को डोलग्यारस, जलझूलनी एकादशी और पदमा एकादशी जयंती भी कहा जाता है।

ऐसा कहा जाता है, कि इस व्रत को करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान विष्णु के दसवें अवतार वामन देवता की पूजा अर्चना करते है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन देवतागण को राजा बलि के अत्याचार से मुक्ति मिली थी।

शुभ संयोग

Worship Lord Vishnu on Parivartini Ekadashi: इस बार परिवर्तिनी एकादशी पर 4 तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सूर्य, बुध, बृहस्पति और शनि ग्रह अपनी राशियों में रहेंगे। इसके चलते आज कई राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

आज सुबह 06:08 मिनट से लेकर शाम 06:09 मिनट तक रवि योग रहेगा जबकि 5 सितंबर को सुबह 11:28 बजे से शुरू हुआ आयुष्मान योग आज सुबह 08:16 बजे तक लागू रहेगा।

वहीं 7 सितंबर को सुबह 03:04 बजे से लेकर सुबह 06:09 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। जबकि 6 सितंबर को सुबह 08:16 बजे से लेकर 7 सितंबर को सुबह 04:50 बजे तक सौभाग्य लागू रहेगा।

अगर परिवर्तिनी एकादशी 2022 के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो वह आज सुबह 05.54 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर को सुबह 03.04 तक रहेगा। इसका ब्रह्म मुहूर्त आज सुबह 04:37 से लेकर सुबह 05:23 बजे तक रहेगा। इसका अभिजित मुहूर्त आज दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। वहीं गोधूलि मुहूर्त आज शाम 06:29 बजे से लेकर शाम 06:53 बजे तक रहेगा।

 

पूजा विधि

Worship Lord Vishnu on Parivartini Ekadashi: आज आप प्रात: काल में पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद आप मन ही मन भगवान विष्णु का स्मरण कर व्रत शुरू करें। इसके बाद घर के मंदिर में पीला कपड़ा बिछाकर वहां पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की तस्वीर की स्थापना करें।

अगर कहीं से वामन अवतार की तस्वीर न मिले तो आप भगवान विष्णु की तस्वीर की भी स्थापना कर सकते हैं। इसके बाद आप भगवान विष्णु और उनके वामन अवतार की पूजा कर उन्हें स्मरण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here