भंडारा :कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की दूसरी लहर (Second Wave) का आगाज बेहद कम संक्रमित मरीजों से हुआ था। कुछ दिनों के बाद अचानक से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। 100 से 200 के बीच नए मरीजों (New Patients) का निदान किया जा रहा था। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई थी अब कोरोना की लहर धीमी हो रही है और भंडारा जिले में संक्रमित मरोजों की संख्या भी कम हो रही है।
अब भंडारा जिला सबसे कम पॉजिटिविटी दर वाला राज्य का पहला जिला बन गया है।
3.44 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर के साथ भंडारा जिला राज्य में पहले स्थान पर है। पिछले 8 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में जोरदार तरीके से कमी आई है।हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा समय पर निदान और उपचार सहित सख्त पाबंदियां लगाने के कारण कोरोना के प्रकोप को नियंत्रित करने में सफलता मिली है।






