केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयास से महाराष्ट्र के वर्धा में रेमडेसिवीर इंजेक्शन का उत्पादन आज से शुरु हुआ गडकरी ने खुद वर्धा के जेनेटीक लाईफ सायंन्सेस जा कर उत्पादन का मुआयना किया
अमरीकी कंपनी Gilead के पास रेमडेसिवीर का पेटंट है जिसने भारत की सात कंपनियों को लायसेंस दिया है ,इसी में से एक हेट्रो फार्मा के साथ गडकरी ने वर्धा की जेनेटीक लाईफ सायन्सेंस का एग्रीमेंट कराया
लोन बेसीस पर हेट्रो फार्मा वर्धा के जेनेटीक फार्मा में रेमडेसिवीर का उत्पादन कर रही है, गडकरी ने FDA से महाराष्ट्र को इसके लिए मंजूरी दिलाई है
रेमडेसिवीर के निर्माण के लिये आवश्यक रॉ मटेरियल विदेश से आता है, इसे काफी कोशिशों के बाद वर्धा लाने में टीम कामयाब हुई सारी टेस्टिंग सफल होने के बाद गुरुवार से उत्पादन शुरु हुआ है।
रविवार तक रेमडेसिवीर इंजेक्शन के एक लाख वायल लोगों को मिलेंगे ,वर्धा के जेनेटीक लाईफ सायन्सेस में रोज तीस हजार रेमडेसिवीर का उत्पादन होगा वही अगर प्लास्टिक की बोतल में पैकेजिंग की अनुमति मिली तो उत्पादन रोज दो लाख तक बढ़ सकता है इससे नागपुर और विदर्भ के साथ महाराष्ट्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी







