भारत दिनांक 20 अप्रैल (प्रतिनिधी)
एचपी ने भारत में अपने सबसे ज़्यादा बिकने वाले कंज़्यूमर डिवाइस के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए 12वीं जनरेशन के इंटेल® कोर™ प्रोसेसर पर चलने वाले पैविलियन लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की है।
नई पैविलियन सीरीज़ – एचपी पवेलियन 15, एचपी पैविलियन14, और एचपी पैविलियन एक्स360 को पर्यावरण को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इसे पूरी तरह मेटल से बनाया गया है और साथ ही इसमें समुद्रों से निकाले गए प्लास्टिक और रीसाइकल्ड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, अपनी नई ग्रीन बॉक्स पहल के ज़रिए पैविलियन सीरीज़ ने 10,000 किलोग्राम से ज्यादा के प्लास्टिक बबल रैप को खत्म करने का लक्ष्य भी रखा है।
नए एचपी पैविलियन 15 में आईसेफ सर्टिफाइड डिस्प्ले लगाया गया है, इसे डॉक्टरों के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है ताकि एचपी यूज़र्स बिना किसी परेशानी के जब तक चाहें काम कर सकें या खेल सकें।
एचपी के सर्वे के मुताबिक ग्राहकों के स्क्रीन टाइम में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में यूज़र्स ने हर सप्ताह लगभग 60 घंटे लैपटॉप का इस्तेमाल किया, जबकि 2019 में यह समय केवल 35 घंटे था। डिस्प्ले में इस्तेमाल की गई नई
टैक्नोलॉजी में हमेशा चालू रहने वाले ब्लू लाइट फिल्टर दिया गया है, जिससे यूज़र्स की आंखों को आराम मिलता है। इसे सीधे डिस्प्ले में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे सेटिंग्स में बदलाव करने या कलर एक्पीरियंस से समझौता करने की चिंता नहीं रहती।
एचपी इंडिया मार्केट केपर्सनल सिस्टम्स के सीनियर डायरेक्टर, विक्रम बेदी ने कहा,”पीसी तेजी से हमारे जीवन का ज़रूरी हिस्सा बनते जा रहे हैं। आज यूज़र्स ऐसी डिवाइस की तलाश में हैं, जिसमें उन्हें प्रदर्शन, पोर्टेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी का बेहतर मेल मिले। एचपी में हम अपने यूज़र्स को बेहतरीन कंप्यूटिंग एक्पीरियंस देने के लिए लगातार अपने ईकोसिस्टम में परिवर्तन और विस्तार करते रहते हैं।
नए एचपी पैविलियन 15 में आईसेफ सर्टिफाइड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो आंखों के तनाव को कम करता है और काम करने का आरामदायक अनुभव देता है। हमने इस डिवाइस को बनाने में समुद्रों से निकले गए प्लास्टिक और रीसाइक्लड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है ताकि पर्यावरण पर अच्छा असर पड़े। नए पैविलियन पोर्टफोलियो के ज़रिए हमारा लक्ष्य है कि हमारे यूज़र्स को आपस में जुड़े रहने, मनोरंजन करने और प्रोडक्टिव बने रहने का बेहतरीन सोल्यूशन मिले।”
हाइब्रिड वर्क के नए तरीके चलते पीसी हर किसी के जीवन का ज़रूरी हिस्सा बन चुका है। एचपी के सर्वे से पता चलता है कि जेनज़ेड और मिलेनियल्स लैपटॉप पर सबसे ज़्यादा समय बिताते हैं। उन्हें ऐसी डिवाइस की आवश्यकता होती है, जिससे उन्हें पोर्टेबिलिटी और स्टाइल के साथ बेहतरीन प्रदर्शन भी मिले। नए पैविलियन पोर्टफोलियो के साथ, एचपी जेनजेड और मिलेनियल्स को कहीं से भी काम करने, क्रिएट करने और खेलने का बेहतरीन अनुभव प्रदान कर रहा है।
1.75 किलो वजन वाला एचपी पैविलियन15 कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल और इस्तेमाल में आसान है। 12वीं जनरेशन का नया इंटेल प्रोसेसर अडैप्टिव बैटरी ऑप्टिमाइज़र के साथ मिलकर बेस्ट इन-केस प्रदर्शन देता है। इसके फुल-साइज़, बैकलिट कीबोर्ड से प्रीमियम टच मिलता है, जो जेनज़ेड और मिलेनियल्स को पसंद आता है।वार्म गोल्ड, नेचुरल सिल्वर और फॉग ब्लू जैसे तीन रंगों में उपलब्ध एचपी पैविलियन 15 ग्राहकों की जरूरतों के पूरा करने के मामले में बिल्कुल सही पीसी है।
अपने पीसी और सोल्यूशंस के पोर्टफोलियो में एचपी सस्टेनेबिलिटी पर सबसे ज़्यादा ध्यान देती है। एचपी न केवल एंड-यूज़र सस्टेनेबल पैकेजिंग पर ध्यान दे रही है, बल्कि अपने सप्लायर्स के साथ मिलकर प्लास्टिक बबल रैप की जगह क्राफ्ट बैग को इस्तेमाल करके उद्योग में भी बदलाव ला रही है। फैक्ट्री में असेंबली के लिए मेटल चेसिस के टुकड़ों को भेजने के लिए इन पेपर बैग्स का इस्तेमाल किया जाता है और इन्हें रीसाइकल भी किया जा सकता है। 22सी1 कंज़्यूमर लैपटॉप के साथ शुरुआत करके, एचपी ने ग्रीन बॉक्स पहल के तहत 80 लाख किलोग्राम से ज़्यादा प्लास्टिक पैकेजिंग के इस्तेमाल को कम करने का लक्ष्य तय किया है।
नए पैविलियन 15 में असाधारण प्रदर्शन और मनोरंजक एक्पीरियंस का मेल है, और साथ ही यूज़र्स को आसानी से अपने पीसी का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। पैविलियन 15 में 85% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो (एसटीबीआर), 100% एसआरबीजी पैनल और टीएनआर क्षमता मिलती है। इसके अलावा, डिवाइस माइक्रोसॉफ्ट हाई डायनमिक रेंज (एचडीआर) स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करती है और देखने के ज़्यादा बेहतर वाइब्रेंट अनुभव के लिए इसमें एफएचडी पैनल ऑप्शन पर हाई एफिशियंसी वीडियो कोडिंग (एचईवीसी) पहले से इंस्टॉल आता है। इसमें बैंग एंड ओलुफसेन ऑडियो सिस्टम लगा है, जिससे साफ और क्रिस्प वॉल्यूम आउटपुट मिलता है।
एचपी पैविलियन15
प्रदर्शन:
एचपी पैविलियन15, 12वीं जनरेशन के नए इंटेल और एएमडी 5000 सीरीज़ प्रोसेसर पर चलता है
टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन और इंटीग्रेटेड ड्यूल ऐरे डिज़िटल माइक्रोफन्स दिए गए हैं
बैंग और ओलुफसेन के ऑडियो से बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है
8.75 से ज़्यादा घंटे (एचडी) तक की बैटरी लाइफ और एचपी फास्ट चार्ज के साथ मोबाइल डिवाइस
मेटल एएंडसी और एडैप्टिव बैटरी ऑप्टिमाइज़र से अधिकतम आउटपुट लेने की क्षमता मिलती है
आईसेफ सर्टिफाइड डिस्प्ले:
उद्योग में अग्रणी लो ब्लू-लाइट डिस्प्ले के लिए टीयूवी सर्टिफाइड
हमेशा चालू रहने वाले ब्लू लाइट फिल्टरसे देखने का आरामदायक अनुभव मिलता है
इसे डिस्प्ले में ही बिल्ट किया गया है, ताकि सेटिंग्स को एडजस्ट करने की ज़रूरत न पड़े
लाइट एनर्जी को रीडिस्ट्रिब्यूट करता है जिससे ख़बूरसूत रंग मिलते हैं
स्मूथ कलर परफॉरमेंस मिलता है
डिज़ाइन:
प्रीमियम डिजाइन के साथ कॉम्पैक्ट और फंक्शनल, केवल 1.75 किलो वजन
न्यूमेरिक कीपैड के साथ फुल साइज़, बैकलिट कीबोर्ड
एंटी-ग्लेर, लो ब्लू लाइट डिस्प्ले
कीमत और उपलब्धता:
तीन आकर्षक रंगो: वॉर्म गोल्ड, नेचुरल सिल्वर और फोग ब्लू में उपलब्ध
आईसेफ पवेलियन की रेंज की कीमत 59,999 रु से शुरू होती है
पैविलियन लाइन-अप में अन्य उत्पाद – क्रिएट करने, सीखने, बिंज और खेलने के लिए व्यापक पोर्टफोलियो
एचपी पैविलियन 14” AMD की कीमत ₹55,999 से शुरू
एचपी पैविलियन 15’’ AMD की कीमत ₹59,999 से शुरू
एचपी पैविलियन 14’’ x360 की कीमत ₹55,999 से शुरू
एचपी पैविलियन 14’’ इंटेल की कीमत ₹60,999 से शुरू
एचपी पैविलियन 15’’ इंटेल की कीमत ₹65,999 से शुरू






