भारत दिनांक 5 सितंबर ( प्रतिनिधी)
देशभर में इस त्योहारी सीज़न के दौरान लाखों फ्लिपकार्ट शिपमेंट्स की करेंगे डिलीवरी आगामी त्योहारों के अवसर पर किराना स्टोर्स की आमदनी बढ़ाने में सहयोग
किराना स्टोर्स को डिजिटल कौशल और ग्राहक प्रबंधन समेत सप्लाई चेन डिलीवरी में प्रशिक्षण
भारत के स्वेदशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी सीज़न और द बिग बिलियन डेज के मद्देनज़र, अपने किराना डिलीवरी प्रोग्राम को और मजबूत बनाने की घोषणा की है। इसके तहत्, पिछले साल एक लाख नए किराना स्टोर्स जोड़े गए हैं। इस साल फ्लिपकार्ट डिलीवरी प्रोग्राम से जुड़े किराना पार्टनर्स का आंकड़ा देशभर में दो लाख को पार कर गया है।
इसके चलते देश के महानगरों के अलावा टियर-2 एवं टियर 3 शहरों में और यहां तक कि ग्रामीण भारत में भी ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स की डिलीवरी प्राप्त करने में पहले से अधिक सुविधा होगी। साथ ही, लोगों की त्योहारी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए किराना पार्टनर्स के लिए भी यह अतिरिक्त आमदनी कमाने का जरिया बनेगा।
फ्लिपकार्ट के किराना डिलीवरी प्रोग्राम को देशभर में स्वीकार्यता मिल चुकी है और अब अधिकाधिक किराना स्टोर्स इससे जुड़ने के इच्छुक हैं। त्योहारी सीज़न की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल (27,500+ ), बिहार (23,000+ ), उत्तर प्रदेश ( 20,000+ ), महाराष्ट्र (17,000+) और तमिलनाडु (14,000+) से सबसे ज्यादा किराना स्टोर्स की भागीदारी रही तथा पुदुचेरी और जम्मू-कश्मीर से भी किराना पार्टनर्स जुड़ रहे हैं।
इसी तरह, पूर्वोत्तर के राज्यों की भागीदारी भी बढ़ी है, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से करीब 15,000 पार्टनर स्टोर्स फिपकार्ट से जुड़ चुके हैं जो 2020 के बाद से लगभग 5X बढ़त है।
इस साल फ्लिपकार्ट ने किराना पार्टनर्स के लिए कुछ अतिरिक्त प्रोत्साहनों की भी घोषणा की है, जैसे कि गारंटीशुदा भुगतान और बोनस, रेफरल प्रोत्साहन और अन्य कई लाभ जिनमें 5 लाख रु तक की निजी दुर्घटना पॉलिसी प्रमुख हैं
देशभर में किराना स्टोर्स कंपनी के साथ गठबंधन के लिए उत्साहित हेमंत बद्री, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सप्लाई चेन, फ्लिपकार्ट ग्रुप ने कहा, “स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस होने के नाते, फ्लिपकार्ट अपने इकोसिस्टम से जुड़े सभी पार्टनर्स के लिए साझा मूल्य सृजन के लिए प्रतिबद्ध है और इसने पिछले कुछ वर्षों के दौरान अनेक प्रोत्साहन लागू कर उन्हें अपनी वैल्यू चेन से जोड़ा है। इस पहल के तहत, हमारा किराना डिलीवरी प्रोग्राम सबसे अधिक प्रभावशाली साबित हुआ है और अब तक फ्लिपकार्ट के साथ 2 लाख से अधिक किराना पार्टनर्स ने हाथ मिलाया है।
यह प्रोग्राम आगामी त्योहारों तथा द बिग बिलियन डेज के दौरान हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा और देश के कोने-कोने में इसकी पहुँच बढ़ेगी। हम अपने किराना पार्टनर्स की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस प्रोग्राम को लेकर उनकी प्रतिबद्धता ने हमें अपनी डिलीवरी पेशकश में विस्तार करने में मदद पहुंचायी है। इसी का नतीजा है कि हम मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक्स और अन्य कीमती उत्पादों समेत अपनी प्रोडक्ट्स पेशकश बढ़ाने में सफल रहे हैं।”
त्योहारी सीजन और बिग बिलियन डेज इस पूरे इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किराना पार्टनर्स को इस दौरान देशभर में अधिक शिपमेंट्स की डिलीवरी के चलते अपनी आमदनी बढ़ाने और सामान्य से अतिरिक्त कमाने का अवसर मिलता है। फ्लिपकार्ट का किराना डिलीवरी प्रोग्राम हर दिन पहले से ज यादा मजबूत बनता जा रहा है और आज इसके माध्यम से देशभर में हर महीने होने वाली 100 मिलियन डिलीवरी में से किराना करीब 30% डिलीवरी करते हैं।
इससे हजारों महिलाएं भी जुड़ रही हैं, जिनमें से अधिकांश देश के छोटे शहरों से हैं जो फ्लिपकार्ट डिलीवरी प्रोग्राम से जुड़कर न सिर्फ अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम बन रही हैं बल्कि जिंदगी की अन्य प्राथमिकताओं का भी ठीक से प्रबंधन करने के साथ-साथ अपनी आजीविका कमाते हुए अपने समय का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर रही हैं।
2019 में शुरू किया गया फ्लिपकार्ट का किराना डिलीवरी प्रोग्राम स्थानीय स्तर पर काम करने वाले जनरल ट्रेड स्टोर्स, या किराना स्टोर्स को उनकी उपलब्धता, उनके पास उपलब्ध स्टोरेज की जगह तथा अतिरिक्त आमदनी कमाने की इच्छा जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर उन्हें डिलीवरी पार्टनर्स के तौर पर अपने साथ जोड़ता है। पहले साल इस प्रोग्राम से 27,000 किराना पार्टनर्स जुड़े थे और तभी से इसे भारत में सबसे पहली रिटेल व्यवस् या यानि किराना स्टोर्स से लगातार सहयोग मिल रहा है तथा हर साल दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। 2020 में 50,000 और 2021 में 1 लाख तथा इस साल 2 लाख किराना पार्टनर्स इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं।
कंपनी ने अपने प्रोग्राम से जुड़ने के इच्छुक पार्टनर्स की सुविधा के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लागू किया है। इसके तहत उन्हें आवश्यक कागजात के साथ एक ऑनलाइन आवेदन जमा कराना होता है और जांच के बाद, चुनींदा किराना स्टोर्स को प्रोग्राम से जोड़कर डिलीवरी एवं कस्टमर मैनेजमेंट संबंधी विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाता है।
साथ ही, उन्हें ऍप आधारित डैशबोर्ड्स तथा डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी दी जाती है। इससे वे सुरक्षित तरीके से और समय पर डिलीवरी करते में सक्षम बनते हैं जो लगातार बेहतरीन ई कॉमर्स अनुभव सुनिश्चित करता है।






