सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में वंदना और राजेश के बीच आई तलाक की नौबत

0
9

 

सोनी सब का ‘वागले की दुनिया’ अपनी जैसी लगने वाली कहानियों के साथ लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की आगामी कहानी में कई हास्‍यप्रद घटनायें होने वाली हैं, जहां पड़ोसियों को यह लगने लगता है कि राजेश (सुमीत राघवन) और वंदना (पारिवा प्रणति) की शादी टूटने वाली है।

साई दर्शन हाइट्स सोसायटी में एक कपल के बीच बहुत बड़ी बहस हो जाती है और इसके बाद एक तबाही मच जाती है। इस घटना के बाद पड़ोसियों के बीच कानाफूसी और गलतफहमियों का खेल शुरू हो जाता है और फिर जितने मुंह उतनी बातें होने लगती हैं। उन्‍हें लगने लगता है कि राजेश और वंदना के बीच झगड़ा नन्‍हीं पुष्‍पा के हाल ही में अचानक आने और राजेश के साथ उसके संबंधों की वजह से हो रहा है।

राजेश और वंदना के बीच तलाक होने वाला है, की अफवाह जंगल में आग की तरह फैल जाती है। परम पूज्‍य वंदना भाभी का दिल दुखाने के लिये राजेश को अपने-अपने अनूठे अंदाज में मजा चखाने के लिये हर कोई तैयार है। लेकिन आखिर में इस पूरे गड़बड़झाले की असली जड़ क्‍या है?

कौन सा कपल बाकियों के साथ आंख-मिचौली का गेम खेल रहा है? क्‍या वे राजेश और वंदना को अलग होने देंगे? क्‍या सोसायटी में मची इस पूरी हलचल से इस पहेली का समाधान होगा कि आखिर पुष्‍पा कौन है ? जवाब जानने के लिये यह शो देखते रहिये।

परिवा प्रणति, जोकि वंदना का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “आगामी एपिसोड बहुत हास्‍यप्रद हैं और साई दर्शन हाइट्स सोसायटी में छाई अनिश्चितता को दिखायेगा, जो पुष्‍पा के अचानक आने से उत्‍पन्‍न होने वाली है। इस गड़बड़झाले में पड़ोसी यह सोचने लगते हैं कि राजेश और वंदना अलग हो रहे हैं। इस गलतफहमी के कारण जो हास्‍यप्रद घटनायें घटती हैं, उसे दर्शकों को दिखाने के लिये मैं बहुत उत्‍साहित हूं।”

सुमीत राघवन, जोकि राजेश का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “शो में आने वाली कहानी सोसायटी में बहस करने वाले कपल पर आधारित असमंजस से दर्शकों को खूब हंसायेगी। पड़ोसी राजेश और वंदना से कैसे-कैसे सवाल करते हैं और इस बातचीत का क्‍या नतीजा निकलता है, इसे देखना दर्शकों के लिये बेहद रोमांचक होने वाला है। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि यह रहस्‍य किस तरह से सुलझेगा।‘’

देखते रहिये ‘वागले की दुनिया’, सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे सिर्फ सोनी सब पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here