सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की वसूली का मामला चल रहा है. इसी से जुड़े कुछ सवाल नोरा फतेही से पूछे गए. बताया जा रहा है कि नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ईओडब्लू ने पूछ्ताछ की. नोरा पर आरोप लगा था कि सकेश चंद्रशेखर ने दिसम्बर 2020 में नोरा फतेही को बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की थी.
ठग सुकेश चंद्रशेखर वसूली केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही जांच एजेंसी के टारगेट पर आई हैं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से पूछताछ की है. शुक्रवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा में उनसे करीब 6 घंटे की पूछताछ की गई है.
सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में नोरा फतेही को बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की थी. इन आरोपों से इनकार करते हुए नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें ये कार सुकेश ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट का हिस्सा लेने के बदले में दी थी.
सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की वसूली का मामला चल रहा है. इसी से जुड़े कुछ सवाल नोरा फतेही से भी पूछे गए. इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर और नोरा को आमने-सामने बैठाकर ED की पूछताछ भी हो चुकी है






