नागपुर दिनांक 19 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)
बाबा श्याम के आठ दिवसीय किर्तन की साप्ताहिकी मे आज पेठे परिवार द्वारा बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार कर सुंदर दरबार सजाया गया. दुनेश्वर पेठे परिवार द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित कर कीर्तन की शुरुआत की गई.
जयपुर के संजय पारिक एवं नैनीताल के रितेश मनोचा द्वारा अपनी सुमधुर वाणी में बाबा श्याम के भजनों का गुणगाण किया गया. उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों ने अखंड ज्योत दर्शन एवं प्रसाद लाभ ग्रहण किया. आज दुनेश्वर पेठे के सूर्यविमा निवास स्थान हिवरी लेआउट में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
इस श्रंखला में कल दिनाक 20 को उमाकांत अग्निहोत्री के डिप्टी सिग्नल, 21 को विधायक मोहन मते के निवास , तुलसीबाग, 22 को राजेश ठाकुर के नटराज टॉवर, महल, 23 को रविनीश पांडेय के प्लॉट नं. 13,प नेताजी नगर में श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति होंगी.
साप्ताहिकी की पूर्णाहुति 24 अप्रैल को कॉटन मार्केट में होगी जिसमे भजन प्रवाहक संजय मित्तल (कोलकाता), सरदार रोमी सिंह (खलीलाबाद), संजय पारीक (जयपुर), शीतल पांडे (दिल्ली), प्रवेश शर्मा (बिकानेर), रितेश मनोचा (नैनीताल) अपने भजनों से रिझाएंगे।






