नागपूर दिनांक 18 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी )
लेफ्टिनेंट जनरल मूल नागपूर के मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pande) अगले आर्मी चीफ होंगे। वह 30 अप्रैल को जनरल एम. एम. नरवणे का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल उसी दिन पूरा हो रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अभी थल सेना के उप-प्रमुख हैं और इंजीनियर्स कॉर्प्स से आर्मी चीफ बनने वाले पहले शख्स होंगे। अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारी ही आर्मी चीफ बनते रहे हैं। थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है
इस साल फरवरी में ही लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह भारतीय सेना के वाइस चीफ अफसर के तौर पर पद संभाला था। वाइस चीफ बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ईस्टन आर्मी कमांडर थे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का नाम ऐसे समय पर बतौर सेना प्रमुख आ रहा है जब कसास हैं कि जनरल नरवणे को अगला सीडीएस नियुक्त किया जा सकता है।
जनरल विपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद होने के बाद से देश में सीडीएस का पद खाली है। 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिखा समेत सेना के 12 जवान शहीद हो गए थे।
मनोज पांडे का नागपूर से विशेष नाता
वह नागपुर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख , वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर पांडे और नागपुर ऑल इंडिया रेडियो की उद्घोषिका प्रेमा पांडे के बेटे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने अपनी प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय वायुसेननगर नागपुर में प्राप्त की। ग्यारहवीं के बाद उन्होंने केंद्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में प्रवेश किया।






