पीएम मोदी 21 एप्रिल को लाल किले से देश को करेंगे संबोधन

0
19

भारत दिनांक 18 एप्रिल (प्रतिनिधी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व (Parkash Purab Of Sikh Guru Tegh Bahadur) के अवसर पर लाल किले से देश को  संबोधित करेंगे। (PM Narendra Modi To Address Nation From Red Fort)

यह जानकारी  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) शबद कीर्तन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जाएगा।मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश व दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here