अभिनेत्री सोनम कपूर के घर से 1.5 करोड़ के गहने चोरी,34 नौकरों पर…

0
15

दिल्ली दिनांक 9 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली स्थित घर चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है।

घर में 25 नौकर, 9 केयर टेकर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने अब तक इसे दबा रखा था। अभी यह संज्ञान में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है।

यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा (86), बेटे हरीश अहूजा व बहू प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 1.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर में करीब 25 नौकर व 9 केयर टेकर हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, मगर अब तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस फॉरेंसिक साइंस की मदद लेने की सोच रही है। पुलिस ने शिकायत पर मामला (एफआईआर नंबर 41/22) दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here