IPL: रोमांचक मैच में जीता गुजरात, लगातार तीसरी जीत से बनाई हैट्रिक

0
24

खेल समाचार दिनांक 8 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium, Mumbai) में इस मैच में जीत के साथ गुजरात ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. गुजरात को जीत दिलाने में जहां शुभमन गिल का बड़ा योगदान रहा. वहीं दूसरी तरफ मैच की अंतिम दो गेंदों पर छक्के जड़ने वाले राहुल तेवतिया ने मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल 2022 में आज 16वां मुकाबला खेला गया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आखिरी 13 गेदों में 25 रन की अटूट साझेदारी की। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। जबकि गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब ने बनाया विशाल स्कोर

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए. पंजाब की शुरुआत खराब रही. टीम को 1.6 ओवर में कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में बड़ा झटका लगा, जिसके बाद टीम ने पावरप्ले के अंदर ही जॉनी बेयरस्टो (8) का विकेट भी गंवा दिया. पंजाब अपने शुरुआती 2 विकेट 34 रन के अंदर खो चुकी थी.

यहां से शिखर धवन ने लियाम लिविंस्टोन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. धवन ने 30 गेंदों में 35 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद लिविंगस्टोन ने जितेश शर्मा के साथ 38 रन जुटाए

डेब्यू मैच खेल रहे दर्शन नालकंडे ने 14वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर जितेश शर्मा (23) और ओडेन स्मिथ को (0) को आउट कर पंजाब को संकट में डाल दिया. हालांकि लियाम लिविंगस्टोन ने 27 बॉल में 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. आखिरी 13 गेंदों में अर्शदीप सिंह (10) और राहुल चाहर (22) ने 27 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक ला दिया.

विपक्षी टीम की ओर से राशिद खान को 3, जबकि दर्शन नालकंडे को 2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट झटके.

इसके जवाब में गुजरात ने 32 के स्कोर पर मैथ्यू वेड का विकेट गंवा दिया. वेड सिर्फ 6 रन का ही योगदान टीम के खाते में दे सके. यहां से शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करते हुए गुजरात को मजबूत स्थिति में ला दिया.

सुदर्शन ने 30 बॉल में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली. जब वह आउट हुए उस वक्त तक टीम ने 14.4 ओवर में 133 रन बना लिए थे. यहां से गिल ने एक बार फिर मजबूत साझेदारी की. उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ 33 रन की तेजतर्रार साझेदारी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here