रमजान: सऊदी अरब में नजर आया चांद,भारत में आज दिख सकता है चांद

0
22

भारत दिनांक 2 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

सऊदी अरब, यूएई और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में रमजान का चांद नजर आ चुका है। चांद दिखते ही इन देशों में रमजान का महीना आज शाम से शुरू हो गया है और आज से यहां मुस्लिम रोजा रखना शुरू करेंगे।

भारत में सऊदी अरब की तुलना में एक दिन बाद चांद दिखाई देता है। ऐसे में भारत में आज यानी शनिवार को चांद दिखाई देने की उम्मीद है और यहां रविवार से रोजा रखा जाएगा।

चांद दिखने वाली शाम को तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाती है और अगले दिन सुबह से रोजे रखे जाते हैं। तरावीह से पहले एशा की नमाज अदा की जाती है। बता दें कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है और इसे पवित्र महीना माना जाता है।

दुनिया के कई देशों में मुसलमान सऊदी अरब के हिसाब से रमजान का महीना शुरू करते हैं। जिस दिन सऊदी अरब में चांद दिखता है, उसी दिन से इन देशों में भी रमजान का महीना आरंभ हो जाता है।

इन देशों में अफगानिस्तान, अल्बानिया, अरमेनिया, ऑस्ट्रिया, अजरबैजान, बहरीन, बेल्जियम, बोलविया, बुल्गारिया, बुरकीना फासो, चेचन्या, डेनमार्क, फिनलैंड, जॉर्जिया, हंग्री, आइसलैंड, इराक (यहां का सुन्नी समुदाय सऊदी अरब के नियम का पालन करता है), इटली, जापान, जॉर्डन, कजाख्सतान, कुवैत, किर्गीस्तान, लेबनॉन, मॉरीतानिया, नीदरलैंड्स, फलीस्तीन, कतर, रोमानिया, रूस, सिंगापुर, सूडान, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, सीरिया, ताइवान, तजाकिस्तान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, यूएई, यूके, उज्बेकिस्तान और यमन आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here