2 एप्रिल से चैत्र नवरात्री, जाने मां का वाहन,कलश स्थापना का शुभ मूहर्त और कैसे करे स्थापना

0
21

भारत दिनांक 1 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है. पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की भव्य तरीके से पूजा की जाती है. इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल दिन शनिवार के दिन से शुरू हो रही है जो 11 अप्रैल को समाप्त होगी.

नवरात्रि में भक्त व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते हैं. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का खास महत्व होता है. इस दिन मां के खास वाहन का भी बहुत महत्व होता है. हर नवरात्रि में मां अपने अलग-अलग वाहन से आगमन करती हैं.

मान्यता है कि हर नवरात्रि पर मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के वक्त मां का वाहन अलग होता है. पुराणों के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत देता है. इस चैत्र नवरात्रि मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी.

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और इसके बाद हर दिन देवी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. घटस्थापना को कलश स्थापना भी कहा जाता है. इस बार कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 06:10 बजे से 08:29 बजे तक है. कुल अवधि 2 घंटे 18 मिनट की है.

कलश स्थापना कैसे करें?

कलश स्थापना के लिए सबसे पहले सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनें. मंदिर की साफ-सफाई कर सफेद या लाल कपड़ा बिछाएं. इस कपड़े पर थोड़े चावल रखें. एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें. इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें. कलश पर स्वास्तिक बनाकर इस पर कलावा बांधें. कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालकर अशोक के पत्ते रखें. एक नारियल लें और उस पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें. इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए देवी दुर्गा का आवाहन करें. इसके बाद दीप आदि जलाकर कलश की पूजा करें. नवरात्रि में देवी की पूजा के लिए सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश स्थापित किया जाता है.

इस बार पूरे 9 दिन रहेगी नवरात्रि रहेगी

ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र पाठक ने बताया कि इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन की होगी. अक्सर यह देखा जाता था कि नवरात्रों में एक दिन घटता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है. इस बार 9 दिनों तक नवरात्रि होगी. प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी मां की पूजा की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here