दोपहिया पर नागपूर से केलझर जा रहे 2 युवकों को वाहन ने कुचला,दोनो की मौत

0
11

नागपूर /वर्धा दिनांक 11 मार्च (प्रतिनिधी)

तेजरफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवको की मौत हो गई़. उक्त हादसा देर रात्रि आसोला (सावंगी) समीप घटा़ दोनो मृतक सेलू तहसील के केलझर के निवासी है़. टैंकर वाहन के कुछ पुर्जे लेकर दोनो नागपुर से केलझर की ओर लौट रहे थे़.

आसोला सावंगी की पुलिया समीप पिछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनो को कुचल दिया़ मृतकों के नाम जगदिश उर्फ अवधूत सुनील साखरकर (30) व जयंत उर्फ गोपाल केशव मुजबैले (28) का समावेश है़. यह हादसा बुधवार की रात्रि 12.30 बजे दौरान घटा़ .

जानकारी के अनुसार केलझर निवासी जगदीश की ओर टैंकर है़. इसमें खराबी आने के कारण कुछ पुर्जे लाने के लिए वह मीत्र पवन नागोसे की दुपहिया क्र. एमएच 32 एपी 8850 से अकेला नागपुर गया था़. जबकि जयंत मुजबैले यह प्रविण बोरघरे के साथ प्रविण का 20 अप्रैल को विवाह होने से ट्रेवल्स से बुधवार को नागपुर गया था़ बोरघरे परिवार के सदस्य नागपुर में दो दिनो से रुके हुए थे़. जगदीश को प्रविण की बुआ के यहां भोजन के लिए बुलाया था़.

इस लिए वह अपने काम निपटाकर दुपहिया से नागपुर के पंचशील नगर में गया़ जहां प्रविण के बुआ के यहां भोजन कर जगदिश व जयंत दोनो दुपहिया से केलझर आने के लिए निकले़. उस समय परिजनों ने उन्हें सुबह हाने के लिए कहा़ किन्तु दोनो वहां से निकले़ आसोला सावंगी के पास दोनो हादसे का शिकार हुए़.

यह खबर केलझर में मिलते ही हडकम्प मच गया़ गांव निवासी संजय खुबालकर व फारुख शेख सहित अनेक नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे़ उक्त घटनास्थल नागपुर जिले में आने से संबंधीत पुलिस ने घटना पंचनामा किया़ प्रकरण में आगे की जांच शुरु है़.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here