महाराष्ट्र दिनांक 11 मार्च (प्रतिनिधी)
यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Devendra Fadnavis on UP Elections) के नतीजे घोषित होते ही बीजेपी में खुशी की लहर है।
यूपी, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की वापसी हुई है। साथ ही पंजाब में आप का जादू दिखा है। गोवा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद वहां के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस का कद बढ़ गया है। इसी के साथ ही फडणवीस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी तो झांकी है, अभी महाराष्ट्र में आना बाकी है।
देवेंद्र फडणवीस मुंबई पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लड़ाई मुंबई में होगी, नगर निगम चुनाव की लड़ाई। पूर्व सीएम ने कहा कि हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं होंगे, हम रिश्वत और भ्रष्टाचार के खिलाफ होंगे। वे बोले कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड सिर्फ एक झांकी है, महाराष्ट्र अभी आना बाकी है।
यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 273 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता में शानदार वापसी की है।
बीजेपी की बंपर जीत से उत्साहित देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, कहा-ये तो झांकी है, अभी महाराष्ट्र में आना बाकी है






