विदर्भ के सांसद के घर चोरी का प्रयास,घर की हुई जमकर तोड़फोड़

0
14

विदर्भ दिनांक 28 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

विदर्भ के एक सांसद के घर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है. इस घटना से हर तरफ हड़कंप मच गया है।

घटना चंद्रपूर के कांग्रेस सांसद बालू धनोरकर के घर पर हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना धनोरकर के सूर्यकिरण बंगले की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शंकर नेवारे, तनवीर बेग और रोहित इमलकर हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लियाा गया।

वास्तव में क्या हुआ?

चोरों ने सेंधमारी के प्रयास से पहले चंद्रपुर में कांग्रेस सांसद बालू धनोरकर के घर पर रेकी की थी। उन्होंने इस इरादे से घर में घुसने की कोशिश की कि घर में कोई नहीं है।

चोरों ने चोरी के उद्देश्य से धनोरकर के सूर्यकिरण बंगले के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। हालांकि, उन्हें कुछ कीमती सामान नहीं मिला

इस बंगले सूर्यकिरण में धनोरकर का ऑफिस हुआ करता था। हालांकि, अब उनके कार्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया है।

सांसद धनोरकर इस बंगले का इस्तेमाल रहने के लिए करते हैं। इसलिए यह साफ हो रहा है कि चोरों ने घर में किसी को नहीं देखा। सांसद के घर में चोरी की घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सांसद धनोरकर के बंगले ‘सूर्य किरण’ में कोई कीमती सामान नहीं था इसलिए चोरों के मनसूबे नाकाम हो गए और धनोरकर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि बंगले में कुछ नहीं मिलने से नाराज चोरों ने बंगले को काफी नुकसान पहुंचाया है. इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here