वर्धा दिनांक 22 मार्च (प्रतिनिधी)
वर्धा के जिला सत्र न्यायालय में महिला वकील पर चाकू से जानलेवा हमला दोपहर के दरमियान हुआ,इस घटना के बाद न्यायालय में हड़कंप मच गया
योगिता मून यह महिला वकील का नाम है,एक केस की सुनवाई के दौरान यह हमला हुआ, भीम गोविंद पाटील नामक आरोपी ने यह हमला किया
यह हमला होते ही पोलीस कांस्टेबल गणेश खेवले ने योगिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है
जिला सत्र न्यायालय में ही महिला वकील पर इस तरह चाकू से हमला होने से पूरे शहर में सनसनी मच गई और न्यायालय में चाकू कैसे पहुंचा और वकीलों को सुरक्षा इस तरह के प्रश्न निर्माण हो रहे है






