भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने 13 नवंबर को महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपने उग्रवादी साथियों की याद में 27 नवंबर को बंद का आह्वान किया है।
प्रेस रिलीज जारी करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, मुठभेड़ में जिन 27 साथियों (नक्सलियों) को मार गिराया गया, उनमें वरिष्ठ पदाधिकारी मिलिंद तेलतुम्बडे भी शामिल थे। कहा गया कि यह दिन “सबसे दुखद” था, इसलिए बंद का आह्वान मारे गए कैडरों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मर्दिंटोला के जंगल में पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच 10 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जबकि दूसरी ओर से 27 नक्सलियों की मौत हो गई थी।






