मोरभावन से म्हाल्गीनगर तक बस का सफर पड़ा 1 लाख में

0
13

नागपुर दिनांक 19 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

मोरभवन से म्हाल्गी नगर तक  बस से सफर करना ससुर बहू को ₹1 लाख में पड़ गया, म्हाल्गी नगर उतरते ही ससुर बहू के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने पुलिस स्टेशन का रास्ता पकड़ लिया

विजय व्यंकटराव परहाड़ (उम्र 65 वर्ष) दहीगांव रंगारी सावनेर निवासी अपनी बहू मोहिनी के साथ मोरभवन बस स्टॉप पर उतरे, वहां से वह म्हाल्गी नगर जाने के लिए सिटी बस में सवार हुए

म्हाल्गी नगर में उतरते ही मोहिनी को अपनी पर्स खुली दिखी, उसके अंदर रखी छोटी पर्स नदारद थी, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और नगदी ऐसा कुल ₹1 लाख का एवज था

चलती बस में दो महिलाओं ने यह पर्स उड़ा ली थी, छोटी पर्स गायब होने की जानकारी मिलते ही मोहिनी के साथ उनके ससुर के पैरों तले जमीन खिसक गई, उन्होंने तुरंत सीतामढ़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अपराध दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here