दिखें ये 4 संकेत तो समझिए मां लक्ष्मी आपके घर पधारने वाली हैं

0
11

2 नवंबर मंगलवार से पांच दिवसीय दीपावली का पर्व आने वाला है. इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा होती है. कहा जाता है कि इस दौरान माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं. यदि भक्त से वे प्रसन्न हुईं तो निश्चित रूप से उसके घर में जाती हैं और दरिद्रता का नाश कर देती हैं. मान्यता है विष्णुप्रिय मां लक्ष्मी आगमन से पूर्व कुछ संकेत देती हैं. यदि दीपावली के पंचदिवसीय त्योहार के बीच आपको भी ये संकेत मिलें, तो समझिए माता लक्ष्मी घर आने वाली हैं.

मां लक्ष्मी के आगमन के संकेत

1- उल्लू का दिखना

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू को माना जाता है. यदि आपको इस बीच अपने आसपास कहीं उल्लू नजर आए तो समझिए माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसने वाली है. इसलिए माता के पूजन और उनके स्वागत की विशेष तैयारियां करके रखिए.

2- चिड़िया का घोंसला

यदि आपके घर के किसी ​स्थान पर चिड़िया अपना घोंसला बना ले, तो ये बहुत शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि माता लक्ष्मी आपसे अत्यंत प्रसन्न हैं. वे कभी भी आपके घर पधार सकती हैं.

3- घर से निकलते ही कोई झाड़ू लगाता दिखे

झाड़ू आपके घर की नकारात्मकता और गंदगी को साफ करती है, इसलिए इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है. अगर आपको सुबह-सुबह घर से निकलते ही कोई व्यक्ति झाड़ू लगाता हुआ दिखे तो समझिए कि ये मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है.

4- काली चींटियों का झुंड

अगर आपके घर अचानक काले रंग की चीटियों का झुंड नजर आए तो खुश हो जाइए, ये आपके घर माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत हैं. इसका अर्थ है कि लक्ष्मीजी आपके घर आने वाली हैं, जिसके चलते आपको काफी धन मिलने वाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here