त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई और शालीमार के बीच नागपुर होते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
इनमें ट्रेन 01255 एलटीटी-शालीमार स्पेशल 1 और 5 नवंबर को एलटीटी से रात 22.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11.35 बजे शालीमार पहुंचेगी.
इसी प्रकार, ट्रेन 01256 शालीमार-एलटीटी स्पेशल 3 और 7 नवंबर को शालीमार से दोपहर 15.35 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के 4.05 बजे एलटीटी पहुंचेगी.
यह ट्रेन नागपुर के अलावा ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, चालीसगांव, पचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नंदूरा, शेगांव,अकोला, मुर्तिजापुर, बड़नेरा, धमनगांव, पुलगांव, वर्धा, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर,चंपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टॉपेज लेगी. इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो चुकी है.






