भारत दिनांक 31अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना वायरस के मामलों में (Coronavirus Cases) गिरावट देखने को मिल रही है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 12,830 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख से ज्यादा हो गई है.
पिछले 24 घंटों में 446 मरीजों की कोविड संक्रमण की वजह से मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख, 58 हजार से अधिक हो गया है.
फिलहाल, देशभर में कुल एक्टिव केस 1,59,272 रह गए हैं, जो पिछले 247 दिनों में सबसे कम है. कुल मामलों की तुलना में देशभर में एक्टिव केस 0.46 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. भारत में रिकवरी रेट 98.20 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 14,667 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं. देशभर में अबतक कुल 3 करोड़ 36 लाख से अधिक लोग कोविड महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं.
देश में साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है, जो पिछले 37 दिनों से दो फीसदी से नीचे है. दैनिक संक्रमण दर 1.13 फीसदी है. यह पिछले 27 दिनों से दो फीसदी से नीचे बनी हुई है.
कुल टीकाकरण – 106.14 करोड़ डोज
24 घंटे में टीकाकरण – 68,04,806
एक दिन में आए नए कोरोना केस – 12,830
पिछले 24 घंटे रिपोर्ट हुए मौत के मामले – 446






