चंद्रपुर दिनांक 5 अक्टूबर प्रतिनिधि
चंद्रपुर जिले में स्थित बल्लारशाह बायपास रोड पागल बाबा नगर के आगे में बन रहे मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूरों की रहवासी केंद्र में अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। 10 से 12 सिलेंडर के लगातार फूटने से आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे मजदूरों के सामान मोबाइल और वहां पर रखा अनाज जलकर खाक हो गया।
तत्काल 2 दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड पहुचने पर आग पर काबू पाया गया। पर दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड को रास्ता खराब होने की वजह से घटना स्थल के कुछ मिटर पर कीचड मे फस जाने से कुछ देर तक फायर की पाइप लाईन बिछाने मे मशक्कत करनी पड़ी .
समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जानहानि नहीं हुई है पर मजदूरों के खाने की समस्या खड़ी हो गई है और कपड़े सामान जलने से मजदूरों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। हमारे संवाददाता के जाने के बाद मजदूरों ने अपनी परेशानियों को बताते हुए मायभूमि न्यूज maybhumi news से कहा कि हमारे खाने रहने की व्यवस्था अब खराब हो चुकी है हमसे संपर्क करने के लिए अभी तक कोई भी मेडिकल अधिकारी और हमारी व्यवस्था करने के लिए किसी भी अधिकारी ने अब तक हमारी समस्याओं को समझने की कोशिश भी नहीं की है ऐसा आरोप मजदूर ने मेडिकल मैनेजमेंट से के ऊपर मजदूरों ने लगाया है.






