रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन

0
10

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है. अरविंद 82 साल के थे. अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात को मुंबई में आखिरी सांस ली. अरविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.  ये जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी द्वारा दी गई.

कौशतुभ ने  कहा कि काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के कांदिवली वेस्ट में स्थित दहानुकरवादी शमशान में होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here