जिला परिषद और पंचायत समिति के उपचुनाव में 63 प्रतिशत मतदान

0
13

महाराष्ट्र में आज जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान किया गया, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

मंगलवार को धुले (Dhule), नंदुरबार (Nandurbar), अकोला (Akola), वाशीम (Washim), नागपुर (Nagpur) और पालघर (Palghar) के 6 जिला परिषद (Zilla Parishad) के अंतर्गत 84 सीटों और 38 पंचायत समिति (Panchayat Samiti) के 141 ख़ाली पदों पर मतदान हुआ। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन जगहों पर करीब औसतन 63 प्रतिशत मतदान हुआ।

बुधवार को इन जगहों पर हुए मतदान की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना और ओबीसी अध्यादेश को लेकर चुनाव को स्थगित करने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया ।

कल सुबह 10:00 बजे से काउंटिंग को शुरुआत होंगी और लगभग दोपहर तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here