Chindwara aamla passenger train
आमला पैसेंजर ट्रेन अब नियमित रूप से शुरू हो गई है। वर्ष 2020 में कोरोना की दस्तक के बाद पहला लॉकडाउन लगने पर नियमित ट्रेनों को बंद कर दिया था। जिसके बाद में रेलवे ने बारी-बारी से ट्रेनों को शुरू किया है, लेकिन यह ट्रेनें स्पेशल श्रेणी के तहत चलाई जा रही थीं, इसलिए किराया भी अधिक था। जनरल बोगी में भी आरक्षण कर यात्रियों को बैठना पड़ रहा था। प्लेटफार्म टिकटें भी महंगी कर दी गई थी।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद फिर से नियमित ट्रेनें चलाने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है। मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने भी 20 महीने से बंद पैसेंजर गाड़ियों को फिर से मंगलवार से चलाने का निर्णय लिया है।
एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित रूप से शुरू हो रही है, ऐसे में लंबे इंतजार के बाद पैसेंजर ट्रेनों का लॉकडाउन खत्म हो गया है। मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तहत पैसेंजर ट्रेनों का लॉकडाउन खत्म किया है। ऐसे में अन्य ट्रेनों की तरह आमला-छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें शुरू हो जाएगी।
आमला-छिंदवाड़ा ट्रेन नंबर 01319, मंगलवार से आमला से प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 11.15 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। ट्रेन 01320 भी 17 नवंबर से अगले आदेश तक छिंदवाड़ा से शाम 6.15 बजे चलकर रात 9.20 बजे आमला पहुंचेगी। कोविड के बाद स्पेशल ट्रेन के किराए में इजाफा हो गया था। अब इसे कम कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन के कमर्शियल इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि यात्रियों को छिंदवाड़ा से आमला तक का किराया 60 रुपये लगेगा। वहीं, 10 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।
आमला-छिंदवाड़ा-ट्रेन संख्या 01319 मंगलवार से अगले आदेश तक आमला से प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन प्रातः 11.15 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01320 शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 9.20 बजे आमला पहुंचेगी। यह ट्रेन जंबारा, बोरधाई, नवागांव, हिरदागढ़, जुन्नाार देव, पलाचौरी, इकलेहारा और परसिया स्टेशन पर रुकेगी।






