दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा,3 साल तक बलात्कार

0
10

नागपुर दिनांक 16 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

अपने ही दोस्त की पत्नी को झांसे में लेकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. वह लगातार 3 वर्षों तक उसका शोषण करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया. पुलिस ने 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्रनगर, नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी अभय सुरेश जायसवाल (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अभय और पीड़िता के पति की दोस्ती थी.

इस वजह से अभय का पीड़िता के घर पर जाना-आना था. इसी दौरान दोनों ने एक ही इंश्योरेन्स कंपनी में काम शुरू किया. काम के सिलसिले में वह अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था. इसी बीच पीड़िता और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया. अभय ने पीड़िता का पक्ष लेकर उसके पति को समझाने का काम किया. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई.

दोस्त की गैरहाजिरी में भी वह पीड़िता के घर जाता-आता था. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और अभय ने इसी का फायदा उठाया. पीड़िता से पति को छोड़ने को कहा. शादी का विश्वास दिलाकर नवंबर 2019 में शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से अभय लगातार पीड़िता का फायदा उठा रहा था. होटल और लॉज में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था.

विवाह के बारे में पूछने पर टालमटोल करता रहा. दोनों के संबंधों की चर्चा पड़ोसियों में भी होने लगी. 15 नवंबर को पीड़िता ने अभय को घर पर मिलने बुलाया और विवाह के बारे में बातचीत की. अभय शादी करने से साफ मुकर गया और कहा कि वह सिर्फ टाइमपास कर रहा था. पीड़िता ने मामले की शिकायत वाठोड़ा पुलिस से की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here