गढ़चिरौली में चार बड़े नक्सलवादी नेता मारे जाने की खबर

0
12

गडचिरोली 13 नवंबर (मायभूमि न्यूज़ टीम)

गढ़चिरौली में चार बड़े नक्सली नेता मारे जाने की खबर विशेष सूत्रों से मायभूमि न्यूज़(mybhumi news) को प्राप्त हुई है

इन चार बड़े नक्सली नेताओं में मिलिंद तेलतुंबडे, जोगन्ना, विजय रेड्डी, संदीप दीपकराम का समावेश होने की जानकारी सामने आ रही है पर शवो की पहचान का कार्य जारी होने से अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शनिवार को नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली के ग्यारबत्ती-कोडगुल के जंगल में सुबह सुरक्षाबलों ने करीब 27 नक्सलियों को मार गिराया। इसमें एमएमसी जोन के बड़े लीडर के मारे जाने की भी खबर है। हांलांकि गढ़चिरौली पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

मुठभेड़ के बाद शाम तक सुरक्षा बलों के जवान मारे गए नक्सलियों के शव रिकवर करने में लगे रहे। देर शाम तक 11 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके थे। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं की गई है। टीम बाडी रिकवर कर रही है। इसके बाद मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या व पहचान की जाएगी।

 

इधर मोहला ब्लाक से नजदीक हुई मुठभेड़ को लेकर राजनांदगांव पुलिस की टीम भी अलर्ट हो गई है। एरिया में सर्च अभियान तेज कर दिया गया हैं। गढ़चिरौली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में टाप के नक्सलियों के मारे गए है। बताया जा रहा है कि बस्तर क्षेत्र से एमएमसी जोन के लीडरों के साथ नए ज्वाइन करने वाले नक्सली कैडर बालाघाट की ओर रूख कर रहे थे। तभी महाराष्ट्र गढ़चिरौली के ग्यारबत्ती-कोडगुल जंगल के पास पुलिस की घेराबंदी में नक्सली फंस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here