गड़चिरोली में कमांडो का बड़ा एक्शन,20से ज्यादा नक्सली ढेर

0
11

गडचिरोली दिनांक 13 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

गढ़चिरौली जिले के धनोरा के निकट घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 20 नक्सली मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही, जिसमें कोलगुट-दानत जंगलों में कम से कम 20 नक्सली मारे गए।

गढ़चिरौली जिला मुख्यालय में प्राप्त प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार, मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियानों की सी-60 यूनिट के कमांडो के साथ हुई थी।

सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ है और मारे गए चरमपंथियों के और शवों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here