नागपुर/कोंधाळी/ हिंगणा (तालुका प्रतिनिधि)
20 वर्षीय युवती देर रात घर में हुई किसी बात को लेकर इतना गुस्सा हुई की घर छोड़कर निकल गई उसके बाद उसके साथ भयानक हादसा हुआ जिसकी कल्पना भी उसने नही की थी
20 वर्षीया युवती के साथ कथित रूप से रेप ( Rape) करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोंढाली इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने मायभूमी न्यूज को बताया कि घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी युवती को देने के सिलसिले में हिंगना निवासी जवलसिंह चव्हाण, उसके बेटे नीलकांत और भांजे पांडुरंग को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता से झगड़ा होने के बाद युवती अचानक अपने घर से निकल गई थी. इसी बीच आरोपी ने अगले दिन सतनावरी गांव में रात को उसके साथ बलात्कार किया.उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने पर युवती को पास के पुलिस थाने के पास छोड़ गया. अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. इसके बाद रेप का मामला दर्ज किया गया






