जरीपटका थाने के पास अपराधी युवक की हत्या

0
11

नागपूर दिनांक 3 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि) 

दीपावली के पूर्व पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ कर शहर में दीपावली का त्योहार शांति से  मनाया जाए इसकी कोशिश की पर ये कोशिश नाकाम होते दिख रही है और देर रात हत्या की वारदात घटी

मंगलवार की रात जरीपटका थाने के समीप ही एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल तो पुलिस आकस्मिक विवाद होने की बात कर रही है लेकिन इसके पीछे साजिश भी हो सकती है. मृतक कौशल्यानगर, अजनी निवासी फ्रैंक भुशनम अंथोनी (27) बताया गया.

फ्रैंक मानकापुर के चर्चित मोहित पीटर हत्याकांड में आरोपी था. बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात जरीपटका थाने के समीप खोब्रागड़े चौक पर खड़ा था. इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया. गालीगलौज से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया. बताया जाता है कि 5 से 6 युवकों ने फ्रैंक को घेर लिया. उसके सिर पर बड़ा पत्थर उठाकर मार दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. खबर मिलते ही जरीपटका के थानेदार वैभव जाधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

 

फ्रैंक को अस्पताल रवाना कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बिना समय गवाए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. देर रात तक अन्य 2 की तलाश जारी थी. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी युवक गालीगलौज को लेकर विवाद होने की जानकारी दे रहे है लेकिन खबर मिली है कि पिछले कुछ दिनों से फ्रैंक अपने साथी आशीष मैडी और शाहरुख की जमानत करवाने के लिए हाथ पैर मार रहा था. मैडी को मोहित के मर्डर में सजा हुई है.

 

वहीं कुछ महीने पहले शाहरुख को पुलिस ने 2 माउजर के साथ गिरफ्तार किया था. खबर ये भी है कि मैडी गैंग ने एक बिल्डर की सुपारी ली थी. उसका काम तमाम करने के लिए ही माउजर लाए गए थे. इसकी भनक विरोधी गुट को लग गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here