भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली इजाफा,मौत का आंकड़ा भी…..

0
12

देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus Pandemic) के मामलों में बुधवार को थोड़ा सा इजाफा हुआ है

देश में बीते 24 घंटे में 11 हजार 903 नए मामले पाए गए. वहीं इस समयावधि में 311 लोगों की मौत हो गई.  इस दौरान 13 हजार 159 लोग ठीक हुए और घरों को लौटे. मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 51 हजार 209 केस एक्टिव हैं. वहीं अब तक 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 740 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं.

बताया गया कि कोविड के चलते अब तक 4 लाख 59 हजार 191 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं नए मामले पाए जाने के बाद कुल कोरोना मामले में 2 हजार 567 मामलों की कमी आई है.

देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को 41 लाख 16 हजार 230 खुराक दी गईं, जिसके बाद कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 1 अरब 7 करोड़ 29 लाख 66 हजार 315 खुराकें दी जा चुकी हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि भारत की 78 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक जबकि 38 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के उपकरण के रूप में टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here