कल रात करीब 11 बजे निमटोला की सुनिता हंसराज कुमरे (40) यह अपने खेत में अपने बेटी के साथ खेत की रखवाली करने गई थी. एसे उसके खेत में घास से बने झोपड़े में छोटे बच्चे की रोने की आवाज आई.
इतनी रात गये छोटे बच्चे की आवाज उसने झोपड़ी में जाकर देखा तो, वहां के मचान पर एक नवजात बच्ची दिखी. आसपास नवजात की मां या किसी और ढूंढा पर कोई नजर नहीं आया.एसे कुछ अजीब लगा, लेकिन लावारिस नवजात शिशु मिलने से वह घबरा सी गई.
उसने ग्रामवासियों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी दी.सूचना मिलते ही थानेदार प्रवीण बोरकुटे अपने स्टाफ सहित घटनास्थल पर पहुंचे. महिला पुलिस उप निरीक्षक लक्ष्मी एस. घोडके उस बच्ची को उठाकर उसके माता-पिता की खोजबिन की. परंतु, कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद बच्ची को महिला पुलिस कर्मचारी स्नेहा डोंगरे के हाथों सहीसलामत बच्ची की देखभाल करने के लिए मेडिकल हॉस्पिटल नागपुर में भर्ती किया गया.
अज्ञात माता-पिता पर मामला दर्ज
इस अज्ञात बच्ची के माता-पिता के खिलाफ सुनिता हंसराज कुमरे की जुबानी शिकायत पर भादवि की धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया गया. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक राकेश नलगुंडवार द्वारा की जा रही है.
अनैतिक संबंधों का परिणाम ?
यह बच्चा अनैतिक संबंधों से या फिर लड़की होने उसे इस तरह लावारिस छोड़ दिया होगा, ऐसी चर्चा परिसर में हो रही है. उसी प्रकार इस बच्ची का किसी को कुछ पता नहीं चल सके या फिर जंगली जानवर इसे खा जाए और सारे सुराग नष्ट हो जाए, इस उद्देश्य से, बच्ची को फेंकने की भी चर्चा गांव में हो रही है.






