रेड लाइट एरिया गंगा जमुना में पोलीस सिपाही को……

0
11

पिछले 2 महीनों से नागपुर का रेड लाइट एरिया गंगा जमुना किसी न किसी कारण से चर्चा में बना है, शहर के कई लोग इसको बन करने का समर्थन कर रहे हैं वहीं कहीं लोग इसे शुरू रखने का जोरदार समर्थन कर रहे हैं, आज गंगा जमुना फिर चर्चा में आया पर इस बार वजह अलग है

गंगा-जमुना परिसर में वाहन काे धक्का लगने पर नीचे गिरने वाले एक सिपाही से दो आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों और सिपाही के बीच हाथापाई भी हुई। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। सिपाही मनोज घोडे की शिकायत पर लकड़गंज थाने में आरोपी सूरज सतनामसिंग सोनेकर (23) झिंगाबाई टाकली और सरफराज मोहम्मद जमाल अंसारी (27) मानकापुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चर्चा है कि मनोज इसके पहले विवादों से घिरे रहे हैं।

आरोपी कर रहे थे हंगामा : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज घोडे लकड़गंज थाने के डीबी स्क्वाॅड में कार्यरत है। मंगलवार को मनोज डयूटी करके घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह गंगा-जमुना परिसर में पहुंचे। वहां पर सूरज और सरफराज हंगामा कर रहे थे। इस दौरान मनोज के वाहन को आरोपियों का धक्का लगने पर वह नीचे गिर पड़े। आरोपियों ने मनोज के साथ हाथापाई कर मारपीट की। इससे परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल हो गया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here