प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएमओ (PMO) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट किया गया है.
हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि पीएम किस संबंध में बात करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि देश में 100 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन (100 Crore Vaccine Milestone) लगने के अवसर पर प्रधानमंत्री देश को बधाई देने के साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण संदेश देंगे.
त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में देश की जनता से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कह सकते हैं। इसके साथ ही वो कोरोना महामारी को देखते हुए घर से ही त्योहारों को मनाने के लिए अपील भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के दौरान प्रदूषण और जलवायु को लेकर भी बात कर सकते हैं। इसके साथ ही दीवाली के दौरान पटाखों को न फोड़ने की भी अपील कर सकते हैं। इसके अलावा वो किसानों से पराली न जलाने के लिए भी अपील कर सकते हैं।






