महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 लाख के इनामी और खूंखार नक्सली मंगारु मांडवी को गढ़चिरौली के घने जंगलों के अंदर से गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज हैं.
मंगारु मांडवी नाम के नक्सली को पुलिस पिछले काफी समय से तलाश रही थी. गढ़चिरौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगारु मांडवी जंगल में छुपा हुआ है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मंगारु मांडवी के ऊपर 3 हत्या सहित 4 गंभीर आरोप दर्ज थे. पुलिस के ऊपर भी इसने कई बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.






