बुध और गुरु एक साथ होंगे वक्री,इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ

0
22

शनि वक्री से मार्गी हो चुके हैं। अब गुरु और बुध भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को यानी एक ही दिन ये दोनों मार्गी होंगे। बृहस्पति (गुरु) मकर राशि में तो बुध कन्या राशि में अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे। दोनों ग्रहों के मार्गी होने का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को सेहत और धन मामले में सावधानी बरतनी होगी तो कुछ जातकों को इस चाल से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

 

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहों की ये चाल लाभकारी साबित हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इनकम बढ़ सकती है। थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि: गुरु और बुध के मार्गी होने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस जातकों के लिए भी तरक्की भरा समय है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिल सकता है

कन्या राशि: ये समय आपके लिए सफलता भरा रह सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी काम में आपको सगे संबंधियों का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। पैसों की आवाजाही बनी रहेगी। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ में आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here